RR Shop ka page

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी का मुद्दा खासा गरमाया हुआ है। ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे चल रहा है। सर्वे टीम वहां की तमाम चीजों को खंगाल रही हैं। एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर श्रृंगार गौरी केस में अहम मोड़ आ सकता है। हिंदू पक्ष की ओर से मस्जिद परिसर में मंदिर होने के दावों के बीच एएसआई सर्वे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एएसआई सर्वे के बीच वाराणसी कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। श्रृंगार गौरी केस में याचिकाकर्ता राखी सिंह की ओर से जिला जज के यहां आवेदन दिया गया है। इस आवेदन में ज्ञानवापी मस्जिद वजूखाने का भी एएसआई से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की गई है। दरअसल, एएसआई सर्वे को लेकर वाराणसी कोर्ट की ओर से ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने को छोड़कर अन्य भागों का सर्वे कराने का आदेश दिया था। इसी आदेश को इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा।

Post a Comment

Previous Post Next Post